मनोरंजन

*कतरास केसलपुर कुम्हार टोला में शंकर पंडित की अध्यक्षता में एक बैठक हुई*. 

Https://news93live.com/

*कतरास* : कतरास केसलपुर कुम्हार टोला में भाकपा-माले की शाखा कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता शाखा सचिव शंकर पंडित ने की। माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि कुम्हार टोला में कभी भी भू-धंसान जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बीसीसीएल प्रबंधक से बस्ती के लोग संघर्ष करके पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी बीसीसीएल प्रबंधन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अभिलंब ग्रामीणों के साथ बैठक कर उचित पुनर्वास एवं रोजगार के साथ जान माल की सुरक्षा की जाए। किसी तरह का दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।बैठक में कपूर कुम्हार, शिव पंडित, बजरंगी पंडित, करू पंडित, पप्पू पंडित, प्रेम पंडित, शीला देवी,पार्टी के सदस्य उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button