ईंधन की कमी के कारण कनकनी कोलियरी अंतर्गत संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी का काम पड़ा ठप!

धनबाद: लोयाबाद में ईंधन की कमी के कारण कनकनी कोलियरी अंतर्गत संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी का काम पड़ा ठप!
वाहनों में डीजल नहीं होने के कारण बुधवार की दूसरी पाली से कंपनी का काम बंद पड़ा है।#काम बंद होने से कंपनी में कार्यरत करीब दो सौ मजदूरों को नो वर्क नो पे का डर सता रहा है।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अगर स्थिति ऐसे ही कुछ दिन और चली तो नो वर्क नो पे लागू कर दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से डीजल सप्लाई नहीं होने के कारण उत्खनन कार्य में लगी कंपनी की सभी पोकलेन और टीपर वाहन खड़े हैं। कोयला उत्खनन का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
कंपनी के साथ साथ बीसीसीएल को भी लाखों का घाटा हो रहा है। मामले में राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी निदेशक आदित्य सिंह ने कहा कि युद्ध के कारण जरूरत के हिसाब से डीजल सप्लाई की नहीं हो रही हैं।
जिसके कारण कंपनी का काम बंद हो गया है। कुछ दिन और ऐसे स्थिति रही तो नो वर्क नो पे लागू कर दिया जाएगा।कंपनी को लाखों का घाटा हो रहा है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



