तोपचांची होटलों की सघन जांच ।

तोपचांची थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित सभी प्रमुख होटलों की सघन जांच की। थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शान ए पंजाब होटल, पार्क लाइन होटल, माही होटल, होटल गुलशन समेत जीटी रोड किनारे दर्जनों होटलों में छापेमारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रूटीन चेकअप के तहत चलाया गया। होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में एसआई स्वप्न मेहता, कुबेर साव, शैलेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, ग्राहकों का सही रिकॉर्ड रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाना को देने की हिदायत दी।
इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया गया है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



