Breaking

धनबाद 8 लेन मे सड़क हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल..

Https://news93live.com/

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन स्थित डीएमजी गार्डन के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक और टेम्पु के बीच हुई टक्कर में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने से आ रहे टेम्पु से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवती सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया है ।

हादसे की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टेम्पु को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button