Breaking

निलंबन पर उठे सवाल, पूर्व वियाडा अध्यक्ष ने जताई आपत्ति..

Https://news93live.com/

कतरास: डीएवी +2 उच्च विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के निलंबन को लेकर विवाद और गहरा गया है। इस मामले पर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपना मानदेय मांगना कोई गुनाह नहीं है। उनके अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ की गई यह कार्रवाई अनुचित है और इसके पीछे निजी स्वार्थ छिपा हुआ है।

विजय कुमार झा ने आरोप लगाया कि यह कदम कुछ लोगों द्वारा अपना “साम्राज्य” चलाने की मंशा से उठाया गया है, जिससे न केवल शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो ऐसे में प्रबंधन समिति द्वारा निलंबन की कार्रवाई किस कानूनी आधार पर की गई है।

News 93Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button