
*कतरास*।* डीएवी प्लस-टू स्कूल कतरास के कक्षा ग्यारहवीं का छात्र मो. अलकमा अंसारी ने गत माह रांची खेल गांव में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर टुंडी विधायक सह झारखंड सरकार के मुख्य सचेचक मथुरा प्रसाद महतो ने मो. अलकामा के छाताबाद स्थित उनके आवास पहुंचकर पुष्प गुच्छा के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर मो. अलकमा के पिता मो. इकराम, बड़े पापा मो. तिजामुद्दीन अंसारी मो. परवेज ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो का स्वागत किया. मौके पर झामुमो नेता दयाल महतो, बसंत महतो, मनोज महतो, सुमित महतो, आनंद महतो, शकील अहमद, परवेज इकबाल, मो. दानिश, मो. फैजल, मो. हुजैफा, मो. अमजद, मो. साहेब, मो. शदाब आदि उपस्थित थे.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



