Breaking

जोगता थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत न्यू श्यामबाजार 6 नंबर बस्ती में अवैध कोयला खनन*।

Https://news93live.com/

*कतरास/ जोगता*। जोगता थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत न्यू श्यामबाजार 6 नंबर बस्ती में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयला खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सीआईएसएफ (CISF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुहानों को भरवा दिया।

न्यू श्यामबाजार 6 नंबर बस्ती में कुछ असामाजिक तत्व पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से कोयला खनन कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने जमीन में मुहाने बना लिए थे। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और मुहानों को भरवाकर अवैध खनन को बंद कराया। जिससे स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन से क्षेत्र में प्रदूषण और खतरा बढ़ गया था, सीआईएसएफ की कार्रवाई से उन्हें राहत मिली है।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button