Breaking

DAV कोयला नगर के छात्र सात्विक (गोलू) ने 90% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, प्राचार्य श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर किया सम्मानित..

Https://news93live.com/

सात्विक आईवीएफ की संचालिका डॉक्टर नेहा प्रिय दर्शिनी के पुत्र एवं विजय झा – डॉक्टर शिवानी झा के नाती सात्विक (गोलू)DAV कोयला नगर के छात्र ने 90% से अपर शानदार सफलता पायी है,प्राचार्य श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट सफलता पर मिठाई खिलाकर गोलू को सम्मानित किया

धनबाद। सीबीएसई 10वीं के घोषित परिणामों में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयलानगर के छात्र सात्विक ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस शानदार सफलता के बाद विद्यालय और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

रिजल्ट के बाद सात्विक को विद्यालय बुलाया गया, जहां प्राचार्य एन.एन. श्रीवास्तव ने उसे मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सात्विक का यह परिणाम उसकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सकारात्मक माहौल का परिणाम है। ऐसे छात्र विद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं।”

सात्विक की सफलता के पीछे एक सशक्त शैक्षणिक और चिकित्सकीय पृष्ठभूमि भी दिखाई देती है। उनकी मां डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ‘सात्विक IVF’ का संचालन करती हैं और धनबाद की प्रसिद्ध IVF विशेषज्ञ हैं, जबकि पिता डॉ. धीरज चौधरी ‘सात्विक ऑर्थो सेंटर’ के संचालक एवं जाने-माने ऑर्थोपैडिक सर्जन हैं। दादा डॉ. वी.एन. चौधरी कोयलांचल के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और चौधरी नर्सिंग होम के संचालक हैं।

वहीं नाना बिजय कुमार झा, जो बोकारो औद्योगिक क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी रहे हैं, ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि “सात्विक ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। यह उसकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, आगे भी वह इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।”

नानी डॉ. शिवानी झा, जो एक प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं और श्रीकृष्णा मातृ सदन का संचालन करती हैं, सहित पूरे परिवार ने सात्विक को आशीर्वाद दिया। मामी मनीषा मीनू (डायटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट) और मामा अनंत श्रीकृष्ण (उद्यमी) ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

इस मौके पर मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने भी सात्विक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय पहुंची मां डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने भावुक होते हुए कहा कि “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। सात्विक ने अपनी लगन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है।”

सफलता के इस मौके पर सात्विक और उसके सहपाठियों ने विद्यालय परिसर में खुशी का इजहार किया और इस उपलब्धि को यादगार बनाया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button