Breaking

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन धनबाद के सांसद श्रीमान ढुल्लू महतो जी ने किया।..

Https://news93live.com/

धनबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के तहत आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत सरायढेला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती बसंती देवी जी के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन धनबाद के सांसद श्रीमान ढुल्लू महतो जी ने किया।अपने संबोधन में धनबाद के सांसद श्रीमान ढुलू महतो जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर, ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के तहत, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व नेतृत्व का प्रशिक्षण देने के लिए देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं। ये दो दिवसीय मंडल स्तरीय शिविर विचारधारा, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और विकास योजनाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविरों के मुख्य बिंदु और

उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचारधारा, इतिहास (जैसे आपातकाल का दौर) और ‘एकात्म मानववाद’ से परिचित कराना है।

कार्यविधि से बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, और ‘टिफिन बैठक’ जैसी तकनीकों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना। विकसित भारत, सेवा और समर्पण, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कार्य विस्तार की रणनीति पर सत्र आयोजित होते हैं। यह अभियान मंडल स्तर पर चल रहा है, जिसका उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के संघर्ष और रीति-नीति से जोड़ना है।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्रीमती बसंती देवी जी ने किया।

पहला सत्र बूथ प्रबंधन ,सरल एप और नमो ऐप विषय का प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री संजीव अग्रवाल ने लिया ।दूसरा सत्र भाजपा के इतिहास और विकास पर जिला महामंत्री मानस प्रसून ने लिया तथा तीसरा सत्र भाजपा के कार्य पद्धति पर जिला महामंत्री मानस प्रसून ने लिया।

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार, जिला की मंत्री तथा प्रशिक्षण शिविर की प्रभारी प्रियंका देवी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिंहा, जिला मंत्री रीता प्रसाद ,भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय झा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ,प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी तथा अनेकों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button