Breaking

40 साल से धनबाद में भाजपा का सांसद, फिर भी एयरपोर्ट पर केवल राजनीति: कांग्रेस..

Https://news93live.com/

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने धनबाद एयरपोर्ट के मुद्दे पर भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता को गुमराह करने का ड्रामा बंद होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 40 वर्षों से धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है, इसके बावजूद आज तक एयरपोर्ट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई। इससे साफ है कि भाजपा ने हमेशा इस मुद्दे को केवल चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।

संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि हर चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता की उम्मीदों को भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के सांसद सच में गंभीर होते, तो अब तक धनबाद में एयरपोर्ट बन चुका होता।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करने में विश्वास रखती है और धनबाद की जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि अब धनबाद की जनता सब समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button