Breaking

 धनबाद पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, बाल-बाल बची जान, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना..

Https://news93live.com/

धनबाद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। किराना दुकान सामान लेने जा रहे रविन्द्र चौहान पर आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश में हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और करीब आठ राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली रविन्द्र चौहान के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जान बचाने के लिए पीड़ित मौके से भागा और किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।

घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरोरा और बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे और एक बाइक जब्त की है।

घायल रविन्द्र चौहान को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले हुए विवाद को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और मामला दर्ज होने के बाद से धमकियां मिल रही थीं। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप भी लगाया।

बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ने पुष्टि की कि घायल को गोली लगने की आशंका के साथ भर्ती किया गया है और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर है।

वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button