Breaking

धनबाद एयरपोर्ट विवाद पर युवा नेता रितेश सिंह का बयान..

Https://news93live.com/

धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। रितेश सिंह ने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट की मांग पूरी तरह जायज़ है, लेकिन सवाल यह है कि जब भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह थी, तब धनबाद के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए।

उन्होंने याद दिलाया कि 2015 से 2020 तक केंद्र में मोदी सरकार, झारखंड में रघुवर दास सरकार, धनबाद के सांसद पी.एन. सिंह, विधायक राज सिन्हा और महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल थे। उस समय अगर भाजपा चाहती तो एयरपोर्ट, एम्स अस्पताल, रिम्स-2 और दर्जनों फ्लाइओवर बनाकर धनबाद को जाम से निजात दिला सकती थी।

रितेश सिंह ने आरोप लगाया कि उस दौर में भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब जब सत्ता में नहीं है तो जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पर जमीन उपलब्ध न कराने का ठीकरा फोड़ना ओछी राजनीति को दर्शाता है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button