धनबाद में रेलवे कार्यक्रम विवाद थमा, रेलवे के अधिकारियों ने महापौर संजीव सिंह से माफी मांगकर जताया खेद।

धनबाद में रेलवे कार्यक्रम को लेकर उपजा विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। मंगलवार को रेलवे के अधिकारी सिंह मेंशन पहुंचे और महापौर संजीव सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह मामला प्रशासनिक चूक का परिणाम था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल और समन्वय में कमी रह गई, जिसके कारण अंतिम समय में लिया गया निर्णय विवाद का कारण बना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से जनप्रतिनिधियों के सम्मान और निर्धारित प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
वहीं महापौर संजीव सिंह ने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि धनबाद की जनता के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने अंतिम समय में आमंत्रण रद्द किए जाने को अनुचित बताया, हालांकि अधिकारियों द्वारा माफी मांगने को सकारात्मक कदम भी माना।
गौरतलब है कि नई ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर और रागिनी सिंह को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



