धनबाद केंदुआ में जमीन धंसने से मचा हड़कंप, गैस रिसाव के बाद NH-32 पूरी तरह बंद..

धनबाद के केंदुआ क्षेत्र में एक बार फिर खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर पहले गैस का दबाव (गैस गुस्सना) देखा गया था, उसी जगह पर एक दिन पहले अचानक जमीन धंस गई। इसके साथ ही वहां से गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए NH-32 को पूरी तरह बंद कर दिया है। घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी गई है और आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
हालांकि, स्थानीय प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा है। मौके पर संबंधित विभाग की टीम निगरानी कर रही है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



