Breaking

धनसार थाना कांड संख्या 240/2023 मे बड़ी कार्रवाई..

Https://news93live.com/

धनसार, धनबाद ।

धनसार थाना पुलिस ने बहुचर्चित कांड संख्या 240/2023 (दिनांक 04 दिसम्बर 2023) में नामजद अभियुक्त सुरज चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरज चौधरी पिता महेंद्र चौधरी, मूल निवासी बरमसिया (नियर काली मंदिर, थाना धनसार) वर्तमान में राधा विहार कॉलोनी, थाना जमालपुर, मुड़ियां चौकी जिला लुधियाना, पंजाब में रह रहा था। उस पर धारा 498A, 495, 427, 379, 506 एवं 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को लुधियाना में छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे धनसार लाया गया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है..

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button