संगठन को सशक्त बनाने पर बलियापुर पूर्वी मंडल की बैठक में हुई विस्तृत चर्चा”
तारा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की...

बलियापुर : भारतीय जनता पार्टी बलियापुर पूर्वी मंडल की पहली मासिक बैठक बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी ने शिरकत की।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और सक्रियता को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
इस बैठक की अध्यक्षता बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री विद्युत चक्रवर्ती जी ने की, वहीं कार्यक्रम के प्रभारी श्री विजय रवानी जी भी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और भाजपा के सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार रखे।
श्रीमती तारा देवी जी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का बल स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बढ़ता है।
इस बैठक ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



