Breaking

धनबाद में आक्रोश प्रदर्शन: पानी-बिजली संकट पर विपक्ष का हमला..

Https://news93live.com/

धनबाद जिले में जनता की परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। नल सूखे पड़े हैं, बिजली लगातार नदारद है—ऐसे हालात में आमजन बेहाल हैं, जबकि विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय “मदहोश” बनी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया और राज्य सरकार की विफलताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Pashupati Nath Singh, सांसद Dhullu Mahto, विधायक Raj Sinha, बिधायक Shatrughan Mahato, भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री और झरिया बिधायक Ragini Singh, पूर्व विधायक Aparna Sen Gupta सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता त्रस्त है। गर्मी के मौसम में नल सूखे पड़े हैं, बिजली कटौती ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button