Breaking

पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा अत्याधुनिक इलाज.

Https://news93live.com/

धनबाद : शहर के प्रतिष्ठित पाटलीपुत्र हॉस्पिटल, जोड़ा फाटक रोड में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाते हुए कई नई सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की शुरुआत की गई है। पहले से संचालित कार्डियोलॉजी, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी तथा पल्मोनोलॉजी विभाग के साथ अब अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग एवं ईएनटी जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य धनबाद एवं आसपास के मरीजों को महानगरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

 

अस्पताल में शामिल हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. प्रकाश झा (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी एवं लिवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रतीक शरण (मूत्र रोग एवं किडनी स्टोन विशेषज्ञ), डॉ. अनामिका वर्मा (फेफड़ा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. कुणाल किशोर (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. निखिल ड्रोलिया (हड्डी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. विदिशा ड्रोलिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. जुनैद आलम (ईएनटी एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ) शामिल हैं।

अस्पताल के सीईओ एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. निखिल ड्रोलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि अस्पताल में एडवांस कैथलैब, अत्याधुनिक एंडोस्कोपी मशीन, लैप्रोस्कोपी यूनिट, आरआईआरएस तकनीक से किडनी स्टोन ऑपरेशन, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है। इन सुविधाओं से मरीजों की जांच एवं उपचार और अधिक सटीक एवं प्रभावी हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली, मुंबई या कोलकाता जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिलने से मरीजों का समय, पैसा और परेशानी तीनों कम होंगे।

पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय पैथोलॉजी जांच सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अस्पताल में सीजीएचएस, कोल इंडिया, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, सीएसआईआर-सिमफर, आईआईटी आईएसएम, गेल इंडिया, एफसीआई, ईएसआईसी एवं राज्य कर्मी बीमा योजना झारखंड के अंतर्गत कैशलेस इलाज की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और समर्पित सेवाओं के माध्यम से पाटलीपुत्र हॉस्पिटल धनबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button