Breaking

ईस्ट बसुरिया क्षेत्र के विकास, प्रगति और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम..

Https://news93live.com/

धनबाद : जे एम एम के वरिष्ठ नेता मुकेश सिंह के द्वारा ईस्ट बसुरिया आउटसोर्सिंग कार्य का भव्य शुभारंभ पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धेय राजकुमार बाबा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस शुभ एवं ऐतिहासिक अवसर पर हमारे सम्मानित साझेदार हरीश सिंह जी, जो झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं, एवं हम दोनों साझेदारों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात कार्य की सफलता, क्षेत्र की खुशहाली तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की मंगलकामना की गई। इस नई शुरुआत को ईस्ट बसुरिया क्षेत्र के विकास, प्रगति और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं स्थानीय जनसमूह ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button