
*कतरास*।विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग शनिवार को कतरास बाजार डॉक्टर पाड़ा स्थित श्री वेंकट हॉल में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत संगठन मंत्री वीरेंद्र साहू,क्षेत्रीय प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, कमलेश सिंह, आचार्य बलदेव पांडेय, विपिन मंडल, अशोक चौरसिया, विकास बजरंगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड बिहार प्रान्त के संगठन मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का रीढ होता है. प्रत्येक कार्यकर्ता की दक्षता बढ़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद वार्षिक जिला अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हैं. मौके पर जिला मंत्री सुनील कुमार, विक्की सिंह,तपस दे, रंजीत रवानी,उमाकांत तिवारी,उत्तम रवानी,राम शर्मा,अमित लहरी, रामकुमार प्रमाणिक, रवि कुमार दास, शंकर जायसवाल आदि के अलावे दर्जनों विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



