Breaking

बांसजोड़ा गोलीकांड: घायल किशुन रवानी की मौत, तीन प्राथमिकी दर्ज, आजसू नेत्री रजनी समेत 9 गिरफ्तार..

हीरालाल महतो फरार, 6 क्षतिग्रस्त वाहन जब्त, एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद..

Https://news93live.com/

धनबाद: लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को कोयला रंजिश को लेकर आजसू समर्थक और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुई थी। इस घटना में फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशुन रवानी (बांसजोड़ा बस्ती) तथा विष्णु प्रमाणिक (गड़ेरिया बस्ती) जख्मी हुए थे। आज अस्पताल में इलाज के दौरान कांग्रेस समर्थक किशुन रवानी ने दम तोड़ दिया।

तीन प्राथमिकी दर्ज

प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित शिकायत तथा लोयाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने 06 चारपाहिया वाहन, एक देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा गोली बरामद किया है।

09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना में शामिल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आजसू नेत्री रजनी रवानी, सा०- बाँसजोड़ा बस्ती, राजेश कुमार महतो, सा०- बॉसजोड़ा बस्ती, धर्मेन्द्र महतो, सा०- भेलाटाँड, थाना- बरवाअड्‌डा, मेराज अंसारी, सा०- कोड़ाहीर, थाना- बलियापुर, अमित महतो, सा०- भेलाटाँड, थाना- बरवाअड्‌डा, करण यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ आयुष, कुंदन सिंह, सुनील कुमार, सभी सा०- बाँसजोड़ा बस्ती, थाना- लोयाबाद शामिल हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button