फोटो खिंचवा नेतागिरी छोड़ें, समस्याओं का समाधान करें” जलेश्वर महतो का ढुल्लू पर तीखा वार. कहा ढुल्लु महतो की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए ..

लोयाबाद :बांसजोड़ा गोलीकांड को लेकर जारी सियासी बयानबाज़ी अब और तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने आज लोयाबाद मे प्रेस वार्ता कर सांसद ढुल्लू महतो पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि “फोटो खिंचवाने वाली नेतागिरी छोड़कर इलाके की असली समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।”
लोयाबाद मे प्रेस वार्ता के दौरान जलेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि ढुल्लू महतो सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता आज भी कोयला चोरी, अव्यवस्था और असुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं के बाद फोटो खिंचवाना समाधान नहीं है, बल्कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। केंद्र में सरकार आपकी है. आपके पास CISF है फिर भी कोयला चोरी रुक नहीं रही तो यह दुर्भाग्य है. इन सभी चीजों का भी जांच होनी चाहिए
जलेश्वर महतो ने यह भी कहा कि ढुल्लू महतो को अपने गृहक्षेत्र चिटाही, बहियारडीह और जोगीड़ीह में चल रही लंबे समय से कोयला चोरी और की भी जांच करवानी चाहिए उन्होंने साफ तौर पर संसद ढुल्लू महतो को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो अपनी संपत्ति के जांच करवा ले और मेरी भी. साथ मे कौन से जगह में कितनी मामला दर्ज है उसकी भी जांच करवा ले
साथ ही उन्होंने एक बार फिर ढुल्लू महतो की संपत्ति की जांच और उनकी आयकर रिटर्न (ITR) सार्वजनिक करने की मांग दोहराई, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
इस बयान के बाद धनबाद की सियासत में गर्मी और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इन आरोपों पर ढुल्लू महतो क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



