*छात्रा से अभद्र व्यवहार मामले में ABVP प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा आवेदन*

*कतरास* : दिनांक: 08/04/2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कतरास इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने DAV +2 महिला विद्यालय, कतरास में 07/04/2026 को छात्रा के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर कतरास थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा। परिषद ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषी शिक्षक पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना की CCTV फुटेज भी उपलब्ध है, जिससे मामले की गंभीरता स्पष्ट होती है। ABVP ने साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।
इस संबंध में छात्र नेता एवं प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक, ABVP झारखंड शुभम हजारी ने कहा कि “ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषी पर सख्त कार्रवाई हो, अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



