धनबाद स्टेशन पर स्वच्छता, रेल सुरक्षा एवं सीपीआर जागरूकता अभियान आयोजित..

धनबाद रेल मंडल तथा मैं हूँ धनबाद, आर्य देव समर्पण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मनीष सौरव जी (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) उपस्थित थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में
डॉक्टर लव कुमार जी उपस्थित थे।कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान मैं हूँ धनबाद समूह एवं धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने लोगों को अपने आसपास के वातावरण, अपनी ट्रेन एवं अपने स्टेशन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यात्रियों एवं आम नागरिकों को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने या हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में केवल वीडियो बनाने के बजाय तत्काल सहायता एवं सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इस दौरान सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका शीर्षक था –
“धनबाद हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है – हम बदलेंगे, जग बदलेगा।”
नाटक के माध्यम से स्वच्छता, नागरिक कर्तव्यों एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित यात्रियों ने सराहा।
इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता, रेल सुरक्षा, नागरिक जिम्मेदारी एवं मानवीय सहायता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) श्री मनीष सौरभ ने संस्था द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग और जिम्मेदार बन सकें। उन्होंने स्वच्छता, रेल सुरक्षा एवं नागरिक सहभागिता को एक सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
मैं हूं धनबाद की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने कहा कि अक्सर हम अधिकारों की बात करते हैं अपने-अपना कर्तव्य भूल जाते हैं संगठन का मूल्य उद्देश्य है कर्तव्य के प्रति लोगों को निरंतर दस्तक देते रहना तथा समाज के प्रति अपनी सरकारी संपत्ति के प्रति हमारा क्या दायित्व है उस विषय पर भी प्रकाश डाला।
संगठन के द्वारा रेलवे ऑडिटोरियम में पांच पौधा मातृ शक्ति के द्वारा लगाया गया।
मोहम्मद सलाउद्दीन जी के द्वारा बताया गया कि मैं हूं धनबाद केवल कहने पर नहीं करने पर विश्वास करता है और हम सभी निरंतर धनबाद के सर्वांगीण विकास में प्रयास कर रहे हैं जिसमें आप सभी की सहयोग और आशीर्वाद भी मिल रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यात्री, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे जनहितकारी अभियानों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समरेंद्र कुमार, पंकज भूषण, अमन गिरी, अपूर्वा, जया जागृति, शुभम निषाद, सनोज कुमार, निखिल भगत , Siddharth Samuel, सचिन सिंघानिया, Shivam Singh, सचिन दास ,सावन प्रसाद महतो, चंदन दास, सोनू दास, इरफान आलम उपस्थित थे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



