*रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त कई लोगों को दे सकता है नया जीवन : विजय कुमार झा*

कतरास स्थित चौधरी नर्सिंग होम के तत्वावधान में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्त संग्रह का कार्य अशर्फी ब्लड सेंटर की टीम ने किया। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में *मुख्य रूप से उपस्थित बियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय कुमार झा* ने कहा कि “रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। *इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।* इस अवसर पर डॉ. बी.एन. चौधरी, डॉ. धीरज चौधरी एवं डॉ. विनोद गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अशर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. एन.एन. सिंह के साथ मौसमी महतो, रोशनी कुमारी एवं पूर्णिमा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



