Breaking

धनबाद पुलिस को मिली नई सौगात, आज नए बोलेरो वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी.

Https://news93live.com/

धनबाद : धनबाद पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से नए बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों का आज दोपहर 3:00 बजे पुलिस केंद्र, धनबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक शुभारंभ किया गया । उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को विभिन्न पुलिस इकाइयों के लिए रवाना किये।

पुलिस मुख्यालय से आवंटित नई बोलेरो गाड़ियों का वितरण जिले के 40 थाना एवं ओपी में किया गया है। इनमें तिसरा थाना, पाथरडीह थाना, सुदामडीह थाना, महिला थाना धनबाद, महिला थाना बाघमारा, यातायात थाना धनबाद, मनियाडीह थाना, लोदना ओपी, अलकडीहा ओपी, गोविंदडीह ओपी, कुमारधुबी ओपी, भौंरा ओपी, गोशाला ओपी, कालूबथान ओपी, मैथन ओपी, गलफरबाड़ी ओपी, धनुआडीह ओपी, भागाबांध ओपी, ईस्ट बसुरिया ओपी, कापासारा/कापुरिया ओपी, अंगारपथरा ओपी, धर्माबांध ओपी, खरखरी ओपी, भाटडीह ओपी, एएमपी कोलियरी ओपी, बोरागढ़ ओपी, निरसा थाना, गोविंदपुर थाना, पूर्वी टुंडी थाना, राजगंज थाना, बरवाअड्डा थाना, भूली ओपी, धनबाद थाना, धनसार थाना, बलियापुर थाना, महुदा थाना, झरिया थाना, केंदुआडीह थाना और कतरास थाना शामिल हैं।

इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को और मजबूती मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बोलेरो वाहन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

धनबाद पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. पुलिस का मानना है कि नए वाहनों के संचालन से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button