धनबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण, प्रशांत महतो ने पास की सीए परीक्षा..

धनबाद /सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो एवं भाजपा नेत्री तारा देवी के सुपुत्र प्रशांत कुमार महतो ने सीए (CA) इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, बलियापुर तथा पूरे धनबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि की विशेष बात यह है कि प्रशांत ने अपने जीवन के एक चुनौतीपूर्ण दौर में यह सफलता हासिल की। अपने बीमार पिता के उपचार के लिए हैदराबाद में रहकर उनकी देखभाल करने के साथ-साथ उन्होंने समय निकालकर ऑनलाइन माध्यम से सीए की तैयारी जारी रखी।
पारिवारिक जिम्मेदारियों और कठिन परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन तथा मेहनत के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
प्रशांत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस शानदार सफलता पर प्रशांत कुमार महतो एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



