*धनबाद में पहली बार आयोजित होगा “कैंसर कॉन्क्लेव धनबाद 2026”, देशभर के कैंसर विशेषज्ञ होंगे शामिल*

*धनबाद, 25 जून 2026: पूर्वी भारत में कैंसर उपचार एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए **असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट, धनबाद* द्वारा पहली बार *”कैंसर कॉन्क्लेव धनबाद 2026″* का आयोजन *27 एवं 28 जून 2026* को किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सम्मेलन में झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कैंसर संस्थानों के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच (स्क्रीनिंग) एवं शीघ्र पहचान (Early Detection) के महत्व को समाज तक पहुँचाना तथा आधुनिक कैंसर उपचार की नवीनतम तकनीकों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चिकित्सकों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान करना है।
कॉन्क्लेव में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से वरिष्ठ विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें *डॉ. मनीषा वर्नेकर* (चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, कोलकाता), *डॉ. कुणाल रंजन* (महावीर कैंसर संस्थान, पटना),*डॉ. चंद्रशेखर* (एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, रांची), *डॉ. दीपक कुमार* (रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची) तथा *डॉ. एम. एम. बंद्योपाध्याय* (क्लिनिलैब) सहित असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए *असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (CEO) श्री हरेंद्र सिंह* ने कहा,
*”कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई अस्पतालों में नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता से जीती जा सकती है। यदि हम समय पर जांच कराएं, प्रारंभिक लक्षणों को गंभीरता से लें और नियमित स्क्रीनिंग की संस्कृति विकसित करें, तो हजारों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कैंसर अब केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का विषय भी है। ‘कैंसर कॉन्क्लेव धनबाद 2026’ का उद्देश्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों और समाज को एक साझा मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और जागरूकता के माध्यम से कैंसर के विरुद्ध एक सशक्त जनआंदोलन की शुरुआत करना है। हमारा विश्वास है कि **’साथ मिलकर हम कैंसर को हरा सकते हैं’** केवल एक संदेश नहीं, बल्कि एक सामूहिक संकल्प है।”*
इस अवसर पर **असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के प्रेसिडेंट (ग्रोथ एंड डेवलपमेंट) श्री शुभांशु रॉय** ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में हो रही नई प्रगति और विशेषज्ञों के अनुभवों को क्षेत्रीय चिकित्सकों तक पहुँचाना इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है, जिससे मरीजों को अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार का लाभ मिल सके।
*एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री महर खत्री* ने कहा कि असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच की संस्कृति को मजबूत करना भी है।
वहीं **क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. बिप्लब मिश्रा** ने कहा कि कैंसर का सफल उपचार काफी हद तक उसकी प्रारंभिक पहचान पर निर्भर करता है। यदि लोग नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्क्रीनिंग कराते हैं, तो अनेक प्रकार के कैंसर का समय रहते उपचार संभव है। उन्होंने चिकित्सकों से भी नवीनतम वैज्ञानिक शोध एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।
असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट का मानना है कि कैंसर के विरुद्ध इस लड़ाई में केवल चिकित्सकों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता आवश्यक है। संस्थान का संदेश स्पष्ट है—
**”TOGETHER WE WILL DEFEAT CANCER”*
**”साथ मिलकर हम कैंसर को हराएंगे।”*
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



