Breaking

असर्फी हॉस्पिटल में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे का आयोजन, समाज में वित्तीय पारदर्शिता और मजबूती में सीए की भूमिका अतुलनीय : हरेंद्र सिंह*

Https://news93live.com/

*धनबाद, 1 जुलाई 2026:*

असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड, धनबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान एवं समाज की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (CEO) श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज के ऐसे सशक्त स्तंभ हैं, जो हमारी वित्तीय व्यवस्था में विश्वास की नींव को मजबूत बनाते हैं। उनकी ईमानदारी, पारदर्शिता और पेशेवर प्रतिबद्धता देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है तथा समाज में वित्तीय विश्वसनीयता को निरंतर मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में रोगी का विश्वास सर्वोपरि होता है, उसी प्रकार वित्तीय व्यवस्था में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पूरे आर्थिक तंत्र को मजबूती देती है। बदलते आर्थिक परिवेश में उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा युवा पेशेवरों के लिए उनका कार्य अनुकरणीय है।

इस अवसर पर श्री हरेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

सम्मानित होने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए सुनील कुमार दास, सीए रोहित कुमार चौधरी, सीए श्याम कुमार पसारी, सीए मृणाल मित्तल, सीए एस. एस. जायसवाल, सीए नमन कुमार डोकानिया, सीए दीपेश चौहान, सीए सौरव अग्रवाल, सीए रोहित प्रसाद, सीए सुमित सुल्तानिया, सीए रवि अग्रवाल, सीए रोहित पोद्दार, सीए राहुल सुरेका, सीए प्रियंका खंडेलवाल, सीए नितेश कुमार तथा सीए शशि दुबे शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा स्वास्थ्य और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। अंत में असर्फी हॉस्पिटल परिवार ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button