झारखंड

झारखंड के भीष्म पितामह कहें जाने वाले बिनोद बिहारी महतों की 33 वीं पुण्यतिथि बलियापुर मे धूम धाम से मनाई गई.

सिंदरी विधायक चंद्रेदेव महतों ने कहा कि झारखंड निर्माण में बिनोद बाबू की काफी अहम भूमिका रही.

Https://news93live.com/

झारखंड के भीष्म पितामह कहें जाने वाले बिनोद बिहारी महतों की 33 वीं पुण्यतिथि बलियापुर स्थित बिनोद धाम में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े हुए लोग आकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। वही बिनोद धाम में स्प्ताहिक मेला व संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतों को माल्यार्पण करने पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रेदेव महतों ने कहा कि झारखंड निर्माण में बिनोद बाबू की काफी अहम भूमिका रही। उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने में उनकी अहम भूमिका है। शोषण मुक्त झारखंड की परिकल्पना साकार करने की जिम्मेवारी हम सभी के ऊपर है। हमें एकजुट होकर भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़कर झारखंड को शोषण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होंगी।

सिंदरी से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button