डॉ श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सिंदरी स्थित हर्ल कारखाना के मुख्य द्वार पर आयोजित ‘स्मरण जनसभा’ में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती Tara Devi सम्मिलित हुई।।

सिंदरी :धनबाद राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सिंदरी स्थित हर्ल कारखाना के मुख्य द्वार पर आयोजित ‘स्मरण जनसभा’ में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती Tara Devi जी सम्मिलित हुई।।
इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यवक्ता भारत सरकार के माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री Dr. Sukanta Majumdar जी भी सामिल हुए..
मौके पर, झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री श्री Amar Kumar Bauri जी, प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी, धनबाद के सांसद श्री Dhullu Mahto जी, धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा जी, झरिया की विधायक श्रीमती रागिनी सिंह जी, बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी, निरसा की पूर्व विधायक श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता जी, धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्री श्रवण राय जी, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहन चंद्र कुम्भकार जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉ. मुखर्जी का “एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे’ के संकल्प के साथ उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, तप, राष्ट्र प्रथम का विचार और अटूट समर्पण युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



