Breaking

धनबाद: कोयला चोरी के खिलाफ CISF की बड़ी कार्रवाई, 20 टन अवैध कोयला जब्त*

Https://news93live.com/

धनबाद : झरिया 7 जुलाई 2026: जोरापोखर थाना क्षेत्र के एरिया-10 (जेलगोरा) अंतर्गत काली मंदिर बरारी बस्ती में कोयला चोरी के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी के उद्देश्य से जमा किया गया लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, CISF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला एकत्र कर रखा गया था। कार्रवाई के बाद जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

CISF की इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा!

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button