पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में पहली बार डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच से सफल हिप रिप्लेसमेंट..

धनबाद में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि
धनबाद, 10 जुलाई 2026। पाटलीपुत्र हॉस्पिटल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल ड्रोलिया ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने अत्याधुनिक डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच तकनीक से 65 वर्षीय मरीज मोहम्मद अब्दुल अज़ीज़ खान का सफल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया।
मरीज 22 जून को साइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके कुल्हे की हड्डी टूट गई थी। जांच के बाद हिप रिप्लेसमेंट की आवश्यकता बताई गई। डॉ. ड्रोलिया और उनकी टीम ने इस आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया। वर्तमान में उनकी स्थिति संतोषजनक है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
तकनीक के लाभ
डॉ. निखिल ड्रोलिया ने बताया कि डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच एक कम आक्रामक (Minimally Invasive) तकनीक है, जिसके कई फायदे हैं:
मांसपेशियों का बचाव – पारंपरिक सर्जरी की तरह मांसपेशियों को काटना नहीं पड़ता।
तेज रिकवरी एवं कम दर्द – मरीज जल्दी चलने-फिरने लगते हैं।
कम डिसलोकेशन खतरा – हड्डी खिसकने की संभावना कम रहती है।
कम अस्पताल समय – मरीज जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं।
जल्दी सामान्य जीवन – कम दर्द और तेज रिकवरी से मरीज जल्दी दिनचर्या में लौटते हैं।
बैठने की सुविधा – मरीज आसानी से पलटी मारकर बैठ सकते हैं।
स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत
अब तक इस तरह की सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली, मुंबई या कोलकाता जाना पड़ता था। लेकिन अब धनबाद में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार अपने शहर में मिलेगा। इससे समय, खर्च और लंबी यात्रा की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
पाटलीपुत्र हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल ड्रोलिया ने कहा कि अस्पताल लगातार आधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से झारखंड के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क..



