Breaking

21 ढाबा परिसर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अशोक कुमार सिंह के सौजन्य एवं नेतृत्व में कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया..

Https://news93live.com/

‏धनबाद : आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को धनबाद स्थित 8 लेन रोड के 21 ढाबा परिसर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अशोक कुमार सिंह के सौजन्य एवं नेतृत्व में कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, संगठन की मजबूती, आगामी राजनीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा सामाजिक सौहार्द जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करे।तिक रणनीति, सदस्यता विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा सामाजिक सौहार्द जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अशोक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में धनबाद सहित पूरे झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल महथा ने कहा कि कांग्रेस सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। आने वाले समय में संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनअभियान चलाएगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार गौरव ने युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक सशक्त होगा।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आदित्य आनंद ने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारी, सदस्यता अभियान, सामाजिक समरसता तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान, महासचिव शमशेर आलम प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप पांडे, करीम अंसारी राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, मंटू दास,योगेंद्र सिंह योगी,मुख्तार खान, पप्पू पासवान, पिंटू तुरी, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू दास, प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र पासवान, नगर अध्यक्ष नवीन पासवान, भूली नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जहीर अंसारी, ओबीसी जिला अध्यक्ष आसिफ राजा, बाबू अंसारी, इरफान खान, चौधरी,मोइन अंसारी, बबलू दास, अनिल साव, राजीव रंजन ,हुमायूँ राजा, रविरंजन नवीन सिंह, कुमार संभव, हरेंद्र साही, विक्की कुमार, सोनू यादव, बिट्टू सिंह, प्रमोद यादव, विकास पाठक, पप्पू कुमार तिवारी, आशीष सिन्हा, सूरज वर्मा, मनोहर कुमार महतो, कुमार अभीरव, अरविंद कुमार सैनी, गोपालधारी, अजय कुमार, जावेद राजा,सोहेल परवेज ,कामता पासवान,वकील बाउरी डीएन यादव,करण दुवे,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता के हितों की रक्षा करने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनसमस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी / आयोजन समिति, धनबाद

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button