*नगर निगम ने चलाया सफाई अपनाओ,बीमारी भगाओ’ अभियान*

*कतरास* : बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर धनबाद नगर निगम ने शनिवार को ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत लिलौरी मंदिर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया. सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी ने लिलौरी मंदिर परिसर, मुक्तिधाम श्मशान घाट और अमृत पार्क का निरीक्षण कर सफाई, कचरा उठाव, पौधारोपण, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, हैंड स्प्रे और शाम में फॉगिंग कराने का निर्देश दिया.बाद में कतरास अंचल कार्यालय में स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया.अभियान में पार्षद डॉ. मधुमाला, मो. शहाबुद्दीन, राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, निरुपमा देवी,नगर प्रबंधक शब्बीर आलम, रेवन्यू इंस्पेक्टर सचिन कुमार, बैजनाथ बाल्मीकि, लाल कमल महतो, बिक्की कुमार, मनीष सिंह, राहुल कुमार लायक व मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा मौजूद रहे.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



