Breaking

शहीद शक्तिनाथ महतो का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रौत रहेगा – विजय झा*

Https://news93live.com/

*सिजुआ* : झारखंड आंदोलनकारी,वीर सेनानी एवं क्रांति दूत अमर शहीद शक्तिनाथ महतो जी की जयंती के पावन अवसर पर आज टाटा सिजुआ 12 नंबर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वियाडा के पूर्व चैयरमैन सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा शामिल होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर श्रीमान विजय झा ने कहा की शहीद शक्तिनाथ महतो जी का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर चौहान,शकील अहमद,अनुज कुमार सिन्हां,पान्डे जी,मन्नु महतो,मंगल चौहान,निर्मल कुमार, हसीब खान,असगर मियां,बिन्दवा देवी,अजय चौहान,सोनु सरदार आदि ने भी माल्यार्पण किया । शहीद शक्तिनाथ महतो अमर रहे..

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button