Breaking

*कतरास नीचितपुर में श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां पूरी, कलश यात्रा 4 को*

Https://news93live.com/

*कतरास*: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कतरास नीचितपुर रेलवे स्टेशन रोड में 4 अगस्त को होने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की पूरी तैयारियां कर ली गयी है. उक्त जानकारी रविवार को श्री सुरेंद्र दास जी महाराज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीचितपुर में दी. सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने कहा कि 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 7 बजे नीचितपुर प्रांगण से गाजे- बाजे के तुलसी कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा कोडाडीह स्थित तलाब में पूरे विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर पुनः नीचितपुर वापस आएगी.शाम साढ़े तीन बजे से श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी. तुलसी कलश शोभायात्रा में 251 महिलाएं कलश के साथ शामिल होगी. कलश यात्रा में धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल होंगे.प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्मल कुमार,अशोक वर्णवाल,मंजू देवी,भीम महतो, प्रीतम चौरसिया, संजय चोरसिया, मेघनाथ महतो,मनीष दुबे,नरेश पंडित,करण केवट, सीमंत महतो,कुंदन पटवा,शंकर कुमार राणा, सुनिल साव,अनु कुमार वर्णवाल, राजेश गुप्ता,हलधर महतो,माधव चन्द्र महतो,विजय सिंन्हा,कमल महतो,अमर सिंह,भिखू सिंह, चण्डी सिंह, जंगबहादुर सिंह,गुडु सिंह,तेजू सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, सुनील भगत आदि उपस्थित थे.

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button