*शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, संघर्ष और बलिदान को किया गया याद..

*कतरास* : झारखंड आंदोलन के महान क्रांतिवीर एवं जननायक शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती रविवार को पूरे कोयलांचल क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई।
झारखंड आंदोलन के जन नायक क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो जी का जयन्ती समारोह शहीद शक्ति नाथ महतो चौक तेतुलमारी मे धुम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम पत्नी सुची देवी व पुत्री अंजना देवी दुध एवं गंगा जल से नहलाकर पुष्प अर्पित कर पुजा अर्चना की इपटा के कलाकारो ने श्रंधाजलि गीत प्रस्तुत कर सबके आखे नम कर दी सर्वमंगला पब्लिक स्कुल NCC केडेट के बच्चों ने क्रांति दूत को सलामी देकर श्रंधाजलि अर्पित कर नमन किया तथा बौआ उत्क्रमित मध्य विधालय के बच्चों, एवं उत्क्रमित मध्य विधालय गंडुआ के के बच्चों एवं शिक्षक गण ने बड चढकर भागीदारी ली एवं भाव पुर्ण श्रंधाजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के पार्षद ने निरुपमा देवी ने महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को गमछा देकर सम्मानित की , कार्यक्रम मे मुख्य रुप से श्रंधाजलि अर्पित करने वालो मे झारखंड सरकार के पुर्व मंत्री सह मुख्य सचेतक माननीय मथुरा प्रसाद महतो,सिन्दरी विधायक चंद्रदेव महतो,निरसा विधायक अरुप चटर्जी,झरिया विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बाघमारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार बिमल, हलधर महतो,भाजपा नेत्री तारा देवी,झा मु मो जिला सचिव मन्नु आलम,रमेश टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शेखर सिंह,दिप नारायण सिंह,धनबाद प्रमुख सदर श्रीमती आरती देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी, मंटु चौहान,जिप सदस्य मो इसराफिल,बाणी देवी,पार्षद राम मुर्ति सिंह उर्फ छोटु सिंह,पार्षद निरुपमा देवी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश ,तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ,पंसस सुधिर सिंह,डाअमृत त्रिगुनाईत,पार्थो त्रिगुनाईत,मुखिया मो आजाद,ब्रहमदेव यादव,संतोष महतो,निरंजन गोप,चक्रधर महतो, बबलू महतो,पंसस धनन्जय प्रसाद महतो,अमृत रवानी, समर्पण एक नेक पहल के केंद्रिय अध्यक्ष दिपेश चौहान,धिरेन रवानी,राजु प्रसाद हाडी,महादेव महतो,नरेश महतो, गोपु जी,दयाल महतो मनोज कुमार महतो,तिलकेश्वर महतो,राजेन्द्र प्रसाद राजा,समीर मंडल, आनन्द मंडल,राजु मंडल,सनातन सोरेन,सहित अनेको गणमाण्य लोगों ने शहीद शक्ति नाथ महतो के जिवनी पर विस्तार पुर्वक रखा उन्होने गरीब किसान मजदुर शोषित पिडित छात्र नोजवानो तथा उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया तथा बच्चों को कापी कलम, तथा आये हुवे माता बहनो के बीच अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वक्ता में शिवप्रसाद महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता तथा शोषण के विरुद्ध संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया था।

वर्ष 1971 में जननायक विनोद बिहारी महतो के संपर्क में आने के बाद वे ‘शिवाजी समाज’ की जोगता थाना कमेटी के मंत्री बने। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया तथा शिक्षा के प्रसार के लिए रात्रि पाठशालाओं की शुरुआत की। इसके अलावा कोलियरी मजदूरों, किसानों एवं गरीब तबके को महाजनों, सूदखोरों और माफियाओं के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण आपातकाल के दौरान उन्हें 22 माह तक जेल में रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 28 नवंबर 1977 को धनबाद के सिजुआ में अपराधियों द्वारा किए गए बम और गोलीबारी के हमले में वे शहीद हो गए।
स्मारक इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता, 10 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में जयंती के अवसर पर झारखंड के इतिहास, कला-संस्कृति एवं राज्य के शहीदों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के बाद महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शहीद स्मारक पहुंचे, जहां शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वार्ड पार्षद कल्पना महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर क्षेत्र को संगठित, मजबूत और विकासशील बनाया जा सकता है।
नगर निगम वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो का जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और शोषण के खिलाफ अटूट संघर्ष का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो ने समाज के शोषित, वंचित एवं पीड़ित वर्ग की आवाज बुलंद की थी। महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर क्विज एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, संस्कृति और शहीदों के बलिदान से परिचित कराया जा सके। जयंती के पावन अवसर पर आज टाटा सिजुआ 12 नंबर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वियाडा के पूर्व चैयरमैन सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा शामिल होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद शक्ति नाथ महतो की जयंती पर झामुमो सह CITU नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो,अधिवक्ता भैरव नाथ महतो,शिक्षक परितोष महतो ने टाटा सिजुआ एवं शक्ति चौक स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
मौके पर वियाडाके पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने कहा की शहीद शक्तिनाथ महतो जी का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर चौहान,शकील अहमद,अनुज कुमार सिन्हां,पान्डे जी,मन्नु महतो,मंगल चौहान,निर्मल कुमार, हसीब खान,असगर मियां,बिन्दवा देवी,अजय चौहान,सोनु सरदार आदि ने भी माल्यार्पण किया । शहीद शक्तिनाथ महतो अमर रहे….
इस अवसर पर प्रो. मोकितउद्दीन, प्रो. समीर कुमार महतो, प्रो. अविनाश कुमार, प्रो. कल्पना कुमारी, प्रो. राखोहारी महतो, प्रो. राजू महतो, प्रो. मनोज कुमार महतो, प्रो. मेघनाथ महतो, प्रो. राकेश कुमार महतो, प्रो. दिनेश मधेशिया, प्रो. राजकुमार प्रसाद, प्रो. पंचानन सिंह चौधरी, प्रो. शेखर महतो, प्रो. चमन महतो, प्रो. प्रियंका कुमारी सहित महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रुप से स्मारक समिति के शिव प्रसाद महतो,दयानन्द महतो,घलटु त्रिगुनाईत,लोक नाथ महतो,गोतम महतो,सतिश महतो,बिमल कुमार महतो,प्रेम चन्द महतो,नरेश महतो उर्फ बडा बाबू, प्रफुल मंडल,करम चंद महतो,दिनेश महतो,सपन पंडित मंटु कुम्हार,कैलाश महतो,रामाशिष चौहान,गिरधारी रवानी बबलू रवानी,बिनोद महतो,देवेन्द्र राणा,सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य थे।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



