*कतरास तिलाटांड राजपूत बस्ती एवं बढ़ाई बस्ती में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न*

*कतरास* :*बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिलाटांड राजपूत बस्ती एवं बढ़ाई बस्ती में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह निर्माण कार्य गिरिडीह सांसद माननीय चंद्रप्रकाश चौधरी के सांसद निधि से कराया जा रहा है।*
*शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि शुभाष रवानी एवं बाघमारा विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।*
*कार्यक्रम में भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, महामंत्री राजेश स्वर्णकार, मुकेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए सांसद और विधायक प्रतिनिधियों का आभार जताया और कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।*
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श उर्फ़ बिपिन की रिपोर्ट.



