खेल

जे एस आर क्लब कांड्रा द्वारा आयोजित कॉमरेड ए. के. राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिंदरी के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो..

Https://news93live.com/

कांड्रा/सिंदरी: जे एस आर क्लब कांड्रा की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड ए. के. राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैदान पहुंचने पर क्लब के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता ने बुके देकर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए माननीय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा, “कॉमरेड ए. के. राय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर ऐसे खेल आयोजनों का होना ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना की सीख भी देते हैं।” उन्होंने जे एस आर क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए वे हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर हैं।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसका मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जे एस आर क्लब कांड्रा के सभी सदस्यों, खेल समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button