Breaking

वार्ड संख्या 5 की बदहाल स्थिति सुधरेगी, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे…… पार्षद निरुपमा देवी*

*वार्ड पार्षदों ने बदहाल सड़क व बुनियादी सुविधाओं पर जताई चिंता*

Https://news93live.com/

*कतरास* : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 5 में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय के समीप पौधारोपण किया गया। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लकड़का बस्ती के समीप स्थित तालाब का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया।

अभियान में धनबाद नगर निगम के कई अधिकारी, सफाई कर्मी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड संख्या 1 की पार्षद मधुमाला, वार्ड संख्या 2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 4 के पार्षद छोटू सिंह, वार्ड संख्या 6 की पार्षद कल्पना महतो तथा वार्ड संख्या 8 के पार्षद रामेश्वर तुरी ने नगर आयुक्त और महापौर से वार्ड संख्या 5 की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड संख्या 5 की सड़कें और बुनियादी सुविधाएं काफी बदहाल हैं। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे में वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर स्थानीय लोगों के रोजगार, दैनिक आवागमन और दिनचर्या पर पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से वार्ड की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सड़क, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की।

वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने कहा कि उनके वार्ड में सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता सहित कई बुनियादी समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार नगर निगम प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

पार्षद निरुपमा देवी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वार्ड संख्या 5 विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और ऐसा इतिहास रचेगा, जिस पर यहां के लोगों को गर्व होगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और प्रशासन के समन्वय से वार्ड की तस्वीर बदलने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रेपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button