Breaking

भाजपा नेत्री तारा देवी दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन की..

Https://news93live.com/

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ (जगदीश पब्लिक स्कूल) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन सत्र में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी सम्मिलित हुई।।

आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से यह प्रशिक्षण महाभियान निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

इस प्रशिक्षण महाभियान के प्रमुख उद्देश्य के आधार पर निम्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा किए।

(वैचारिक स्पष्टता)*: कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा (एकात्म मानववाद) और सिद्धांतों (अंत्योदय) को गहराई से समझाना।

(संगठन का सुदृढ़ीकरण) : कार्यकर्ताओं को अनुशासित, समर्पित और कुशल बनाकर संगठन को मजबूत करना।

सेवा भाव: ‘अंत्योदय’ (अंतिम व्यक्ति का विकास) के दर्शन के माध्यम से समाज सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना।

(व्यक्तित्व विकास) : कार्यकर्ताओं के नेतृत्व कौशल और व्यक्तित्व का विकास करना।

(कार्यसंस्कृति) : संगठन में एक विचार-आधारित और अनुशासित कार्यसंस्कृति विकसित करना।

(राष्ट्र निर्माण) : भारत की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button