कतरास-मलकेरा में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा*

कतरास. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कतरास भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कतरास बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा राजगंज होते हुए थाना चौक पहुंची। यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। भारत माता के जयकारों से पूरा कतरास गूंज उठा।
कतरास भाजपा मंडल एवं सिनीडीह भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक शत्रुघ्न महतो ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत देकर देश को आजादी दिलाई। आजाद भारत को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, कतरास मंडल प्रभारी कुंदन सिंह, सुभाष राय, सुरेश केडिया, प्रकाश राम गुप्ता, बलबीर सिंह, सीटू मिश्रा, कंचन चौरसिया, जानकी देवी, इंदर सिंह, विष्णु चौरसिया, भरत शर्मा, दीपक अग्रवाल, सिनीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, भाजपा नेता वशिष्ठ चौहान, राकेश सिंह, केदार रजक, भारत महतो, कारू पासवान, महादेव रजक, बिनय पासवान, राजकुमार, सन्नी यादव, अनिकेत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



