Breaking

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह को किया गया सम्मानित..

Https://news93live.com/

धनबाद/बलियापुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया।

सम्मान के बाद सत्यजीत कुमार ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनता की सेवा में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम करना पुलिस का प्रमुख उद्देश्य बताया।

सत्यजीत कुमार ने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान बलियापुर थाना प्रभारी के साथ पूरी बलियापुर पुलिस टीम के लिए भी गौरव का विषय है।

सम्मान से पुलिसकर्मियों में कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति और अधिक उत्साह बढ़ा है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button