अटल जी की पुण्यतिथि पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि बरोरा*

*कतरास* : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने हरिणा स्थित आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और मूल्य आधारित राजनीति सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में झारखंड राज्य का गठन हुआ, जिसके लिए झारखंडवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उनके दिखाए सुशासन के मार्ग पर चलकर क्षेत्र और समाज का विकास करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, जीवन रवानी, मदनमोहन महतो,संजय रवानी,दीपक प्रसाद, प्रेम कुमार, बैजनाथ साव आदि उपस्थित थे.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



