Breaking

कतरास गायत्री ज्ञान मंदिर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव*

Https://news93live.com/

*कतरास*. कतरास गुहीबांध स्थित हीरक कैंप में रविवार को गायत्री ज्ञान मंदिर में धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया. समारोह के पूर्व महिलाओं ने गायत्री मंदिर में भगवान भोले एवं मां पार्वती की पूजा अर्चना की. सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया.महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया. बच्चों एवं बच्चियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

बीनू गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस पावन महीने में महिलाएं भगवान शिव एवं पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अपने सौभाग्य की कामना करती हैं.ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं. मौके पर बाल गोविंद राम, अजीत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रघुवीर गुप्ता, सरस्वती देवी, ममता गुप्ता, कविता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, आशा, चंचल, शशि, सरिता, रीना, प्रतिभा, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थी.

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button