Breaking
टूरिस्टों से भरी मिनी बस को तेज रफ्तार हाईवा ने मारा जोरदार टक्कर हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में इलाजरत*

*कतरास* : कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक दुर्गा कॉलोनी के समीप हीरक रोड पर शनिवार देर रात लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से घूमने आए टूरिस्टों से भरी एक मिनी बस को एक तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया है। जबकि दर्जन भर टूरिस्ट बाल-बाल बच गए।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



