भावना सांस्कृतिक संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया रविंद्र जयंती उत्सव..

भावना सांस्कृतिक संघ द्वारा रविवार 10 मई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविंद्र जयंती उत्सव धूमधाम के साथ सेन किड्स स्कूल प्रांगण, छठ तालाब मनईटांड़ में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल चटर्जी ने स्वयं किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन डॉ. सुजाता चटर्जी ने किया।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे कलाकारों ने कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की कविताएं, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं 3 मई को भावना स्कूल प्रांगण में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेन किड्स स्कूल की डायरेक्टर ललिता पाठक, अध्यक्ष श्यामल सेन, सचिव बादल सरकार, निर्मल महतो, सचिन पाठक, सोमेन राय, रवि प्रजापति, अभय कुमार, रवि कुमार, उपेंद्र बर्मन, दिलीप यादव, बादल पात्र सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



