चांदकुइया में भाकपा माले नेता मानिक बाउरी जी के पोते के छठी उत्सव में शामिल हुए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, नवजात को दिया आशीर्वाद**

सिंदरी। चांदकुइया के वरिष्ठ भाकपा माले नेता मानिक बाउरी जी के पोते एवं ‘सी न्यूज भारत’ (C News Bharat) के न्यूज रिपोर्टर सिंधु बाउरी जी के भतीजे के छठियारी (छठी उत्सव) के शुभ अवसर पर सिंदरी विधानसभा के माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उत्सव में पहुंचे माननीय विधायक जी ने नवजात शिशु को अपनी गोद में लेकर भरपूर दुलार, स्नेह और आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस सुखद पारिवारिक आयोजन के दौरान विधायक जी ने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर अपनापन और प्रेम प्रकट किया।
इस विशेष एवं हर्षोल्लास के अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, रमेश महतो, पुरुषोत्तम दे, रोहित महतो, विजय राम, चंदन भूमिहार, निलेश महतो और हारु बाउरी उपस्थित रहे। इनके अलावा बाउरी परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी एवं भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण इस मांगलिक उत्सव का हिस्सा बने।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



