न्यू एंजेल्स होम स्कूल में राखी प्रतियोगिता और जवानों को बाँधी गई राखी..

डिगवाडीह, धनबाद।
भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर न्यू एंजेल्स होम स्कूल, डिगवाडीह में दिनांक 27 अगस्त 2026 को विशेष राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा III से X तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने राखी का चित्र, राखी थाल सजाने और अपने हाथों से राखी बनाने की कला प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने अपनी कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियाँ बनाई।
कुछ बच्चों ने देशभक्ति की भावना दर्शाते हुए तिरंगा राखी भी तैयार की।
विद्यालय की 10 बच्चियों और शिक्षिकाओं ने जैलगोर स्थित सीआईएसएफ कैंप जाकर जवानों को राखी बाँधी। उन्होंने देश और बहनों की रक्षा का संकल्प दिलाया। जवानों ने बच्चों के देशप्रेम और स्नेह को देखकर उपहार भेंट किए।

बिंदु, प्रियंका, हुदा, शिफा, अंजली, सफिया, हरिम, सालोनी, प्रिया, अंशिका, आकांक्षी, सुमित, सगीर और संजीव ने इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
शुभकामनाएँ
स्कूल निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता को समाज में बनाए रखने का संदेश दिया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



